Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
रिसेंटली रिलीज़ होने वाली है बिनॉय गांधी द्वारा निर्देशित रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 'घुड़चड़ी', जो 9 अगस्त को थिएटर में प्रीमियर ...
रिसेंटली रिलीज़ होने वाली है बिनॉय गांधी द्वारा निर्देशित रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 'घुड़चड़ी', जो 9 अगस्त को थिएटर में प्रीमियर होने वाली है। इस फिल्म में फेमस एक्टर संजय दत्त, रवीना टंडन के साथ पार्थ समथान और खुशाली कुमार भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। हाल ही में बॉलीवुड लाइफ के साथ एक्सक्लूसिव इंटरव्यू के दौरान पार्थ समथान और खुशाली कुमार ने अपनी फिल्म और अपनी एक्टिंग जर्नी के बारे में बातचीत की। पार्थ ने ऑडियंस के बीच अपनी पहचान एमटीवी के इंडियन रियलिटी टीवी शो 'कैसी ये यारियां' और स्टार प्लस के फेमस टीवी शो 'कसौटी जिंदगी की' से बनाई थी। इंटरव्यू के दौरान पार्थ समथान और खुशाली कुमार ने एक फन गेम सेगमेंट में भाग लिया, जिसमें उन्होंने अपनी डेटिंग लाइफ और एक्सेस पर बात की। पार्थ समथान के ऐसे ही और इंटरेस्टिंग आंसर जानने के लिए देखें पूरा इंटरव्यू और बने रहें बॉलीवुड लाइफ के साथ। पार्थ समथान एक भारतीय टेलीविजन अभिनेता और मॉडल हैं, जो अपनी आकर्षक उपस्थिति और चार्मिंग व्यक्तित्व के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने एमटीवी इंडिया के शो "कैसी ये यारियां" में मानिक मल्होत्रा और स्टार प्लस के सोप ओपेरा "कसौटी जिंदगी की" में अनुराग बासु की भूमिका निभाकर प्रसिद्धि प्राप्त की। पार्थ ने अपने अभिनय कौशल और दर्शकों के साथ जुड़ने की क्षमता से भारतीय टेलीविजन में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। वह अपने प्रशंसकों के बीच एक लोकप्रिय और प्रतिभाशाली अभिनेता के रूप में जाने जाते हैं।
Enroll for our free updates