Celebrity Airport Style: मलाइका अरोड़ा और सोनम बजवा समेत इन स्टार्स ने एयरपोर्ट पर पैपराजी को जमकर दिए पोज

एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा भी रेगुलर ट्रैक सूट में मुंबई एयरपोर्ट पर दिखीं, वहीं पॉपुलर पंजाबी फिल्म एक्ट्रेस सोनम बाजवा भी कैजुअल ब्लैक टॉप और ब्लू जींस में पैप्स को पोज करती हुई दिखीं।

By: Gaurika Sharma  |  Published: July 24, 2024 11:24 PM IST

Celebs Airport Diaries: हाल ही में कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज लगातार एयरपोर्ट पर पैप्स द्वारा स्नैप किए गए। एक्ट्रेस जैस्मिन भसीन अपनी आँखों की कॉर्निया डैमेज होने के बाद पहली बार एयरपोर्ट पर कैजुअल पिंक ब्लू को-ऑर्ड सेट में नजर आईं। जैस्मिन भसीन एयरपोर्ट पर पैप्स को सनग्लासेस में पोज करती दिखीं। रिसेंटली एक्ट्रेस के लगातार आँखों में लेंस लगने के कारण हुए कॉर्निया डैमेज के चलते, अभी भी उनकी आँखों का इलाज चल रहा है और डॉक्टर्स की मानें तो उनकी आँखों को ठीक होने में कुछ दिन और लगेंगे। जैस्मिन भसीन के अलावा बॉलीवुड स्टार्स जैसे बोमन ईरानी एयरपोर्ट पर कैजुअल ऑल ब्लैक आउटफिट में नजर आए। बोमन ईरानी अपने फैंस के साथ सेल्फी लेते हुए नजर आए और वहीं उन्होंने मीडिया पैप्स के साथ भी ग्रुप फोटो भी ली। एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा भी रेगुलर ट्रैक सूट में मुंबई एयरपोर्ट पर दिखीं, वहीं पॉपुलर पंजाबी फिल्म एक्ट्रेस सोनम बाजवा भी कैजुअल ब्लैक टॉप और ब्लू जींस में पैप्स को पोज करती हुई दिखीं। बॉलीवुड सेलिब्रिटीज का पूरा एयरपोर्ट लुक देखने के लिए देखिए पूरा वीडियो। ऐसी ही और बॉलीवुड अपडेट्स के लिए बने रहें बॉलीवुड लाइफ के साथ।

TRENDING NOW