videos

Sapna Choudhary भरी महफिल में हो गईं Oops Moment का शिकार, गांव वालों के सामने बुरा हुआ हाल

Haryanvi Dance Video: डांसिंग क्वीन सपना चौधरी सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। इसी बीच सपना चौधरी का एक डांस वीडियो इंटरनेट वर्ल्ड में ताबड़तोड वायरल हो रहा है। इस वीडियो में आप सपना ऊप्स मोमेंट का शिकार होते नजर आ रही हैं।

Bollywood Staff   |    September 9, 2022 1:10 PM IST
 

Sapna Choudhary Dance Video: हरियाणवी डांसर सपना चौधरी अपनी खूबसूरती और देसी अंदाज से सभी का दिल मोह लेती हैं। सपना को उनके फैंस डांसिंग क्वीन कहना पसंद करते है। सपना अपने गदर डांस से इंटरनेट का पारा हाई कर देती है। इसी बीच सपना चौधरी का एक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर ताबड़तोड़ वायरल हो रहा है, जिसमें वो अपने लटके-झटकों से सभी को घायल करती दिखाई दे रही है। दरअसल, सपना चौधरी के इस डांस वीडियो को 'Viral Alert' नामक यूट्यूब चैनल ने अपलोड किया है। वायरल वीडियो में सपना हरे रंग के सूट पहन कमरतोड़ डांस करती नजर आ रही हैं। इसी बीच सपना ऊप्स मोमेंट का शिकार हो जाती हैं। वो डांस करने के दौरान अपना बैलेंस खो देती है और स्टेज पर गिर जाती है। सपना का ये हाल देख वहां मौजूद सभी लोग दंग रह जाते है। इसके बावजूद भी सपना फिर से डांस करने लगती हैं। बताते चलें कि सपना के इस डांस वीडियो पर 354 लोगों ने लाइक का बटन दबाया हैं। वहीं इस वीडियो को अबतक 5 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। सपना ने अपने गदर डांस से फैंस की धड़कनें तेज कर दी हैं।

Written by Kumar Sarash