Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
रोहित शेट्टी का रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 14 इस समय सुर्खियों में छाया हुआ है। बीते दिनों ही इस ...
रोहित शेट्टी का रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 14 इस समय सुर्खियों में छाया हुआ है। बीते दिनों ही इस शो से असीम रियाज को बाहर का रास्ता दिखाया गया है। दरअसल एक टास्क के दौरान असीम रियाज अपना आपा खो बैठते हैं। इस टास्क से पहले भी अभिषेक कुमार संग उनकी खूब बहस हुई थी। असीम का ये रवैय्या खतरों के खिलाड़ी होस्ट रोहित शेट्टी को रास नहीं आया और उन्होंने असीम को शो से बाहर जाने को कह दिया। इस इंसिडेंट के बाद असीम रियाज को लेकर सोशल मीडिया पर खूब रिएक्शन आ रहे हैं। टीवी एक्टर कुशाल टंडन और अर्जित तनेजा ने असीम रियाज को लेकर अपनी भड़ास भी निकाली है।वहीं अब हिमांशी खुराना भी इशारों-इशारों में काफी कुछ कह रही हैं। असीम की एक्स हिमांशी ने जो पोस्ट शेयर किया है उसमे लिखा हुआ है की , 'इस जनरेशन को समझने की जरूरत है कि निमरा अहमद ने क्या लिखा है- किसी इंसान के पास ये इख्तियार नहीं होना चाहिए कि वो सिर्फ लफ्जों से जेहानी सुकून छीन सके।'' हिमांशी खुराना की इस पोस्ट को लोग असीम से ही जोड़कर देख रहे हैं। वैसे असीम के इविक्शन पर आपकी क्या राय है? कमेंटबॉक्स में जरूर बताइएगा।
Enroll for our free updates