कैंसर के इलाज के चलते हिना खान ने कटवाए अपने बाल, बुरा हुआ मां का हाल

टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस हिना खान इन दिनों कैंसर से जूझ रही हैं और इस वजह से चर्चाओं में हैं। ...

By: Video Desk  |  Published: July 4, 2024 11:35 PM IST

टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस हिना खान इन दिनों कैंसर से जूझ रही हैं और इस वजह से चर्चाओं में हैं। उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर बताया कि उन्हें तीसरी स्टेज का ब्रेस्ट कैंसर है। हाल ही में उनकी एक वीडियो वायरल हुई है, जिसमें वह खुद अपने बाल काटती नजर आ रही हैं। वीडियो में हिना कुर्सी पर बैठी होती हैं और अपनी मां से कहती हैं कि "रो मत, बाल ही तो कटवा रही हूं, फिर आ जाएंगे।" उन्होंने अपने बाल काटने का फैसला इसलिए किया क्योंकि कीमोथेरेपी के दौरान बाल झड़ते हैं। हिना खान ने इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए एक लंबा पोस्ट भी लिखा है। इस पोस्ट में उन्होंने अपने कैंसर डायग्नोसिस और इसके बाद के सफर के बारे में बताया है।

TRENDING NOW