बीती रात करण जौहर की बर्थडे पार्टी में कई सितारे शामिल हुए। इस शानदार पार्टी में ऋतिक रोशन और उनकी गर्लफ्रेंड सबा आजाद के साथ- साथ सुजैन खान और उनके बॉयफ्रेंड अर्सलान गोनी भी शामिल हुए।
Karan Johar Birthday Bash: बॉलीवुड की पार्टियां अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। इन पार्टियों में कुछ न कुछ नया देखने को मिलता है। अब एक फिर एक पार्टी चार्चा का विषय बन गई है। बीती रात करण जौहर ने अपनी बर्थडे पार्टी थ्रो की, जिसमें कई सितारे शामिल हुए। इस इवेंट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस शानदार पार्टी में ऋतिक रोशन और उनकी गर्लफ्रेंड सबा आजाद भी शामिल हुए। इस दौरान दोनों ने ब्लैक ड्रेस कैरी किया था। दोनों का अंदाज देखने लायक था। खास बात तो ये है कि इस पार्टी में ऋतिक रोशन की एक्स वाइफ सुजैन खान अपने बॉयफ्रेंड अर्सलान गोनी के साथ नजर आईं। दोनों एक साथ काफी प्यारे लग रहे थे। जहां सुजैन खान ने सिल्वर ड्रेस कैरी किया वहीं अर्सलन गोनी ब्लैक सूट में नजर आए। अधिक जानकारी के लिए देखें ये खास वीडियो।