Indian Idol 12 Promo: इंडियन आइडल 12 (Indian Idol 12) के मंच पर मशहूर संगीतकार और ऑस्कर विनर एआर रहमान (AR Rahman) को पियानो बजाते देखने के बाद सभी कंटेस्टेंट्स नतमस्तक होते दिखाई दे रहे हैं।
Indian Idol 12 Promo: लोकप्रिय सिंगिंग रिएलिटी शो इंडियन आइडल 12 (Indian Idol 12) के मंच पर इस हफ्ते मशहूर संगीतकार और ऑस्कर विनर एआर रहमान (AR Rahman) नजर आएंगे। शो के कंटेस्टेंट्स ही नहीं बल्कि दर्शक भी इस एपिसोड के लिए काफी बेताब हैं। सभी सदस्य एआर रहमान के गानों पर परफॉर्म करते दिखाई देंगे। इस वीडियो में शनमुख प्रिया (Shanmukha Priya) 'मुकाबला' गाने पर परफॉर्म करती है तो एआर रहमान भी पियानो बजाते नजर आते हैं। एआर रहमान का ये अंदाज देखने एक बाद शो में मौजूद सभी कंटेस्टेंट्स संगीतकार के आगे नतमस्तक होते दिखाई दे रहे हैं। देखिए ये शानदार वीडियो...