लीजेंडरी सिंगर बप्पी दा (Bappi Da) के पोते स्वास्तिक बंसल (Swastik Bansal) ने भी इंडियन आइडल 12 (Indian Idol 12) के मंच पर अपनी आवाज का जादू चलाया। इसके बाद शो के जज और दर्शक दीवाने हो गए।
इंडियन आइडल (Indian Idol) शो का 12वां सीजन चल रहा है और इसे लोग ढेर सारा प्यार भी दे रहे हैं। हाल ही के एक एपिसोड में लीजेंडरी सिंगर बप्पी दा (Bappi Lahiri) गेस्ट जज बनकर आए। बप्पी दा के साथ उनके पोते स्वास्तिक बंसल (Swastik Bansal) भी आए। इसी दौरान बप्पी दा के पोते ने मिथुन की सुपरहिट फिल्म डिस्को डांसर के गाने 'आई एम ए डिस्को डांसर' पर परफॉर्म किया। उनके पोते की आवाज सुनकर लोगों ने स्वास्तिक की खासी तारीफ की।
लोगों का कहना है कि बच्चे में अभी से इतना टैलेंट है। लोगों ने स्वास्तिक को छोटे पैकेट में बड़ा धमाका बताया। वहीं कुछ लोगों ने इस स्टेज को भी नेपोटिजम के विवाद में लपेटने की कोशिश की। लोगों ने कहा कि अगर कोई आम बच्चा होता तो उसे इस स्टेज तक पहुंचने के लिए कई पापड़ बेलने पड़ते।