Add Bollywood Life as a Preferred SourceAdd bollywoodlife as a Preferred Source

Indian Idol 12: Nihal Tauro ने गाया इतना सुरीला गाना, मदहोश होकर सबके सामने नाचने लगीं Arunita Kanjilal

इंडियन आइडल 12 (Indian Idol 12) के गर्ल्स vs बॉयज एपिसोड में निहाल तारो (Nihal Tauro) बहुत ही प्यारा गाना गाएंगे। निहाल 'दिल क्या करे जब किसी को' गाने पर परफॉर्मेंस देंगे।

By: Ravi Pareek  |  Published: May 28, 2021 10:38 AM IST

इंडियन आइडल 12 (Indian Idol 12) के मंच पर इस वीकेंड में गर्ल्स vs बॉयज के बीच सुरीला कॉम्पिटिशन होगा। बॉयज टीम को मनोज मुंतशिर लीड करेंगे तो वहीं गर्ल्स टीम की कमान अनु मलिक के हाथ में होगी। इसी एपिसोड में सभी कंटेस्टेंट्स धमाकेदार परफॉर्मेंस करेंगे। इसी दौरान निहाल तारो (Nihal Tauro) बहुत ही प्यारा गाना गाएंगे। निहाल 'दिल क्या करे जब किसी को' गाने पर परफॉर्मेंस देंगे। उनकी रूहानी आवाज में गाना इतना शानदार होगा कि मदहोशी में अरुणिता कांजीलाल (Arunita Kanjilal) भी नाचने लग जाएंगी। देखिए ये शानदार प्रोमो...


About the Author

Ravi Pareek