Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
सिंगिंग रिएलिटी शो इंडियन आइडल 12 (Indian Idol 12) के सभी कंटेस्टेंट्स बैक कैमरा काफी मस्ती करते हैं। इसका एक वीडियो शो के कंटेस्टेंट मोहम्मद दानिश (Mohammed Danish) ने शेयर किया है।
लोकप्रिय सिंगिंग रिएलिटी शो इंडियन आइडल 12 (Indian Idol 12) के सभी कंटेस्टेंट्स बैक कैमरा काफी मस्ती करते हैं। इसके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। ऐसा ही एक वीडियो शो के कंटेस्टेंट मोहम्मद दानिश (Mohammed Danish) ने शेयर किया है। इसमें पवनदीप राजन (Pawandeep Rajan), अरुणिता कांजीलाल (Arunita Kanjilal), आशीष कुलकर्णी, अंजलि गायकवाड़ समेत बाकी कंटेस्टेंट्स गेम खेल रहे हैं। इस दौरान पवनदीप की आंखों पर पट्टी बंधी है और वो लोगों को खोज रहे हैं। वीडियो के दौरान अरुणिता कांजीलाल के एक्सप्रेशनंस काफी मजेदार हैं। पवनदीप अरुणिता के पीछे जाते हैं तो सायली कहती हैं कि सही तरफ जा रहे हो। ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है। आप भी देखिए ये शानदार वीडियो...
Enroll for our free updates