Add Bollywood Life as a Preferred SourceAdd bollywoodlife as a Preferred Source

Indian Idol 12: Sawai Bhatt ने गाया जबरदस्त गाना, सुनकर रोने लगे जज Himesh Reshammiya

इंडियन आइडल 12 (Indian Idol 12) के मंच पर इस वीकेंड हिमेश रेशमिया (Himesh Reshammiya) स्पेशल एपिसोड टेलीकास्ट होगा। इस एपिसोड में सवाई भाट (Sawai Bhatt) 'तू बिछड़न कहदीं अ' गाने पर शानदार क्लासिक परफॉर्मेंस देंगे।

By: Ravi Pareek  |  Published: June 10, 2021 8:08 AM IST


सिंगिंग रिएलिटी शो इंडियन आइडल 12 (Indian Idol 12) के मंच पर इस वीकेंड हिमेश रेशमिया (Himesh Reshammiya) स्पेशल एपिसोड टेलीकास्ट होगा। इस एपिसोड में सोनू कक्कड़ गेस्ट बनकर आएंगी। इस दौरान सभी कंटेस्टेंट्स हिमेश रेशमिया के सुपरहिट गाने गाएंगे। इस दौरान सवाई भाट (Sawai Bhatt) 'तू बिछड़न कहदीं अ' गाने पर शानदार क्लासिक परफॉर्मेंस देंगे। उनका गाना सुनकर सभी जजों समेत हर कोई हैरान रह गया। यहां तक कि हिमेश तो भावुक हो गए। परफॉर्मेंस के बाद हिमेश ने जमकर सवाई भाट की तारीफ की। देखिए सवाई भाट की लेटेस्ट परफॉर्मेंस का ये जबरदस्त प्रोमो...


About the Author

Ravi Pareek