View this post on Instagram
इंडियन आइडल 12 (Indian Idol 12) के मंच पर इस वीकेंड उदित नारायण (Udit Narayan) और अभिजीत भट्टाचार्य गेस्ट बनकर आएंगे। इस एपिसोड में सभी कंटेस्टेंट दिग्गज सिंगर्स के साथ स्टेज शेयर करेंगे। इसी कड़ी में सवाई भाट (Sawai Bhatt) उदित नारायण के साथ 'गदर' फिल्म का 'उड़ जा का ले जावां' गाना गाएंगे। इस परफॉर्मेंस के दौरान वे एकदम बदले-बदले नजर आएंगे। सवाई भाट बिना हारमोनियम के परफॉर्म करते नजर आएंगे। ये शायद पहली बार है जब वे बिना किसी वाद्ययंत्र के परफॉर्म करेंगे। वे हर बार ढोलक या हारमोनियम के साथ ही गाना गाते हैं। देखना है कि सवाई कितना अच्छा परफॉर्म कर पाते हैं। आप देखिए शानदार प्रोमो....
Subscribe Now
Enroll for our free updates