Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
इंडियन आइडल 12 (Indian Idol 12) को विवादों का जबरदस्त फायदा मिला है। शो को बीते हफ्ते में रिकॉर्ड तोड़ टीआरपी मिली है। इसके जश्न का वीडियो खासा वायरल हो रहा है।
बीते दिनों में लोकप्रिय सिंगिंग रिएलिटी शो इंडियन आइडल 12 (Indian Idol 12) खासा विवादों में रहा है। लग रहा है कि शो को इन विवादों का जबरदस्त फायदा मिला है। इसी कारण शो को पिछले हफ्ते में जबरदस्त टीआरपी मिली है। बीते हफ्ते शो को 3.2 टीआरपी मिली है। इसके बाद पवनदीप राजन (Pawandeep Rajan), मोहम्मद दानिश (Mohd Danish), आशीष कुलकर्णी, अरुणिता कांजीलाल (Arunita Kanjilal) और सवाई भाट (Sawai Bhatt) के साथ मिलकर बाकी सारे कंटेस्टेंट्स ने पूरी कंटेंट टीम के साथ सेलिब्रेशन किया है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर खासा वायरल हो रहा है। देखिए ये शानदार वीडियो....
Enroll for our free updates