View this post on Instagram
इंडियन आइडल 12 (Indian Idol 12) के मंच पर इस वीकेंड दिग्गज सिंगर उदित नारायण (Udit Narayan) और अभिजीत भट्टाचार्य गेस्ट बनकर आएंगे। इस दौरान सभी सिंगर्स को दोनों के साथ गाने का मौका मिलेगा। शनमुख प्रिया (Shanmukha Priya) भी अभिजीत के साथ 'टन टना टन' गाने पर परफॉर्म करेंगी। इस परफॉर्मेंस के बाद उदित नारायण कहते हैं कि एक एपिसोड में आदित्य ने तुम्हें अपनी बहन बनाया था। अब शनमुख मेरी बेटी बन गई है। साथ ही उन्होंने शनमुख की परफॉर्मेंस की तारीफ करते हुए 'पापा कहते हैं' गाना भी गाया। बता दें कि बीते कई दिनों से शनमुख सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का शिकार हो रही हैं। देखिए ये शानदार प्रोमो...
Subscribe Now
Enroll for our free updates