बिग बॉस 17 का फिनाले 28 जनवरी को होने वाला है। सलमान खान के इस विवादित शो के ग्रैंड फिनाले का लोगों को बेसब्री से इंतजार है। शो में टॉप 5 फाइनलिस्ट बचे हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक विक्की जैन शो से आउट हो गए हैं। शो पर विक्की जैन और अंकिता लोखंडे का रिश्ता लाइम लाइट में रहा है। शो के दौरान दोनों के बीच जमकर लड़ाई देखेन को मिली। बता दें कि विक्की जैन अपनी बीवी अंकिता के साथ इस शो पर आए थे। घर के अंदर दोनों के बीच खूब झगड़े हुए। कई बात तलाक तक पहुंची, बता दें कि बीते हफ्ते शो से आयशा खान और ईशा मालवीय घर से बाहर हो गईं थी।अब विक्की जैन का सफर इस शो से खत्म हो गया है, जानें कौन बन सकता है शो का विनर। अधिक जानकारी के लिए वीडियो जरूर देखें।