बॉलीवुड फिल्म स्टार अरशद वारसी (Arshad Warsi) ने बॉलीवुड लाइफ को दिए एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया है कि आखिर उन्होंने दुर्गामति की शूटिंग पूरी करने से पहले अनुष्का शेट्टी स्टारर फिल्म भागमति को क्यों नहीं देखा था।
बॉलीवुड स्टार अरशद वारसी इन दिनों अपनी फिल्म दुर्गामति (Durgamati) को लेकर चर्चाओं में हैं। इस फिल्म में वो अदाकारा भूमि पेडनेकर और माही गिल के साथ एक अहम भूमिका में नजर आने वाले हैं। इस बीच एक्टर अरशद वारसी (Arshad Warsi) ने बॉलीवुड लाइफ को दिए एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया है कि आखिर उन्होंने दुर्गामति की शूटिंग से पहले अनुष्का शेट्टी स्टारर फिल्म भागमति को क्यों नहीं देखा था। इस बारे में बताते हुए अरशद वारसी ने कहा है कि दरअसल, वो अपने किरदार की शूटिंग से पहले किसी तरह की कल्पना दिमाग में नहीं बिठाना चाहते थे। इसीलिए उन्होंने अनुष्का शेट्टी स्टारर इस तेलुगु सुपरहिट फिल्म को अपनी फिल्म दुर्गामति की शूटिंग पूरा करने के बाद इत्मीनान से देखा था। इतना ही नहीं, अरशद वारसी ने इस इंटरव्यू के दौरान कई दिलचस्प बातों का खुलासा किया।
एक्टर ने बच्चन पांडे, गोलमाल 3 और मुन्नाभाई 3 समेत कई फिल्मों के बारे में खुलकर बात की। तो वहीं, एक्टर ने बताया कि आखिर वो बिग बॉस का शो क्यों नहीं देखते है। हालांकि वो इस सुपरहिट टीवी रियल्टी शो के पहले सीजन को होस्ट भी कर चुके हैं। बावजूद इसके अरशद वारसी बिग बॉस के सीजन्स को फॉलो नहीं करते हैं। अरशद वारसी का ये इंटरव्यू आप यहां देख सकते हैं।