रविवार को हुई एक घटना ने पूरी फिल्म इंडस्ट्री को सन्न करके रख दिया। ड्रग इस्तेमाल करने के आरोप में किंग खान शाहरुख (Shah Rukh Khan) के बेटे आर्यन खान (Aryan Khan) को एनसीबी ने अरेस्ट किया और वे एक रात जेल में रहे। इस घटना ने हर किसी को हैरान कर दिया। कई फिल्मी स्टार्स ने इस मामले पर अपना रिएक्शन दिया है। फिल्म इंडस्ट्री के जाने माने कॉमेडियन और एक्टर राजपाल यादव (Rajpal Yadav) ने कहा, 'ईश्वर सबको सदबुद्धि दे और सब अच्छी राह पर जाएं। यही दुआ है कि सबके बच्चे सही राह चलें।' देखिए राजपाल यादव का ये बयान...