'बिग बॉस 13' के जरिए धमाल मचा चुकी टीवी एक्ट्रेस आरती सिंह ने हाल ही में बॉलीवुडलाइफ से बात करते हुए अपने पुराने दिनों को याद किया है।
बिग बॉस 13 के चलते टीवी एक्ट्रेस आरती सिंह ने खूब सुर्खियां बटोरी थी। 'वारिस' और 'मायका' जैसे सुपरहिट सीरियल्स में दिख चुकी आरती सिंह ने सलमान खान के शो में खूब धमाल मचाया था और रश्मि देसाई के साथ-साथ सिद्धार्थ शुक्ला के साथ उनकी बॉन्डिंग को हर किसी ने पसंद किया था। इस शो के दौरान आरती सिंह ने कई बार अपने करियर में आई अड़चनों के बारे में बात की थी और बताया था कि उन्होंने अपनी जिंदगी में बहुत कुछ झेला है।
बॉलीवुडलाइफ से बात करते हुए अब आरती सिंह (Arti Singh) से फिर अपनी पुरानी बातों को याद किया है और अपने स्ट्रगल के दिनों को याद करते हुए आरती सिंह काफी भावुक भी हो गई। इस दौरान आरती सिंह ने हमें बताया कि एक समय ऐसा था जब उन्हें लगता था कि सब कुछ खत्म हो गया है। 3-4 साल तक आरती सिंह से खूब हाथ-पैर मारे लेकिन उन्हें कोई भी काम नहीं दे रहा था।
आरती सिंह ने बताया कि, 'मैंने कलर्स के लिए एक शो किया था जोकि अच्छा नहीं कर पाया था। तीन-चार साल के बाद मैंने खूब स्ट्रगल किया था और मेरे पास कोई भी काम नहीं था। मुझे अचानक से भाभी वाले रोल मिलने लगे थे लेकिन फिर कभी लीड रोल के लिए अप्रोच नहीं किया गया।' आरती सिंह ने आगे बताया है कि, 'मैंने एक बहुत ही अच्छा शो 'परिचय किया और मेरे किरदार को लोगों ने काफी पसंद भी किया। खैर, मेरे पास ज्यादा समय तक काम नहीं था।'