videos

एक्सक्लूसिव: माहिरा शर्मा से शादी करना चाहते हैं पारस छाबड़ा, जानिए क्या है ट्विस्ट?

सलमान खान के शो 'बिग बॉस 13' के दौरान पारस छाबड़ा और माहिरा शर्मा साथ नजर आए थे और इस दौरान दोनों के बीच अच्छी दोस्ती भी हो गई थी।

Garima Singh   |    July 27, 2020 4:24 PM IST

सलमान खान के शो 'बिग बॉस 13' से सुर्खियां बटोरने वाले पारस छाबड़ा और माहिरा शर्मा की जोड़ी को लोग काफी पसंद करते हैं और सोशल मीडिया पर तो इनकी जोड़ी की लोकप्रियता भी देखते ही बनती है। इस शो के दौरान ही पारस छाबड़ा (Paras Chabbra) और माहिरा शर्मा की नजदीकियां बढ़ी थी और इसी दौरान पारस छाबड़ा ने अपनी गर्लफ्रेंड आकांक्षा पुरी संग सारे रिश्ते-नाते भी खत्म भी कर लिए थे। हाल ही में बॉलीवुडलाइफ से बात करते हुए पारस छाबड़ा ने अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स के बारे में बताने के साथ-साथ कई मजेदार बातें भी की है। पारस छाबड़ा ने बॉलीवुडलाइफ के रैपिड फायर राउंड के दौरान एक मजेदार सवाल का जवाब दिया है।

पारस छाबड़ा ने बताया है कि वो माहिरा शर्मा के साथ शादी करना चाहते हैं और आंचल खुराना को डेट करना चाहते है। साथ ही पारस छाबड़ा ने ये भी कहा है कि वो शहनाज गिल को मारना चाहते है। पारस छाबड़ा ने बॉलीवुडलाइफ को बताया है कि वो जल्द ही माहिरा शर्मा के साथ पंजाबी फिल्म में भी काम करने वाले है। साथ ही उन्होंने खुलासा किया है कि उन्हें 'खतरों के खिलाड़ी 11' का भी ऑफर मिला है। वैसे आपको पारस छाबड़ा का ये वीडियो कैसा लगा? कमेंटबॉक्स में हमें जरुर बताइएगा।