Bigg Boss 14 winner Rubina Dilaik reveals what will she do after going home: 'बिग बॉस 14' के घर से निकलते ही रुबीना दिलाइक ने बॉलीवुड लाइफ को दिए गए इंटरव्यू में बताया है कि आखिर वो घर पर रहकर अब क्या-क्या काम करने वाली हैं?
Bigg Boss 14 winner Rubina Dilaik reveals what will she do after going home: टीवी रिएलिटी शो ‘बिग बॉस 14’ का खिताब अपने नाम कर चुकी रुबीना दिलाइक इस समय सातवें आसमान पर हैं। ‘छोटी बहू’ (Chotii Bahu) और ‘शक्ति अस्तित्व के एहसास की’ (Shakti Astitva Ke Ehsaas Ki) फेम रुबीना दिलाइक के फैंस अब ये सोच रहे हैं कि आखिर एक्ट्रेस का अगला प्रोजेक्ट क्या होगा या फिर वो फैंस को अब किस अंदाज में एंटरटेन करने वाली हैं? एक्ट्रेस ने बॉलीवुड लाइफ को दिए गए एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में इस बात का खुलासा कर दिया है कि आखिर वो सबसे पहले कौन सा काम करने वाली हैं? रुबीना दिलाइक (Rubina Dilaik) ने हमें बताया है कि वो घर जाकर सबसे पहले एक छोटे से बच्चे की तरह नींद लेने वाली हैं।