Bigg Boss 17 Promo: Aishwarya Sharma और Ankita Lokhande का हुआ भयंकर झगड़ा, एक दूसरे को कही ये बात

Bigg Boss 17 में एक बार फिर एक बड़ी लड़ाई हुई है, जिसकी झलक शो के लेटेस्ट प्रोमो में देखने ...

By: Video Desk  |  Published: November 8, 2023 4:08 PM IST

Bigg Boss 17 में एक बार फिर एक बड़ी लड़ाई हुई है, जिसकी झलक शो के लेटेस्ट प्रोमो में देखने को मिली।टीवी की दो पॉपुलर बहुएं शो के दौरान आपस में तू-तड़ाक पर उतर आई हैं।हम बात कर रहे हैं Ankita Lokhande और Aishwarya Sharma की। Abhishek Kumar की एक बात से Aishwarya इतनी भड़क गईं कि Ankita के साथ भी भिड़ गईं। दरअसल Abhishek बोलते हैं कि उनके मुताबिक, Aishwarya उतना काम नहीं करती हैं, जितना बाकी लोग करते हैं। इतना सुनते ही Aishwarya गुस्से में आ जाती है। जिसके बाद वहीं पास में खड़े नील भट्ट उन्हें शांत कराने की कोशिश करते है।एक्ट्रेस दो तीन बार उनका हाथ हटाती हैं और उन्हें दूर हटने के लिए कहती है। इसके बाद Ankita , Aishwarya को कहती हैं कि तुम्हारा कोई क्लास नहीं है, तुम पागल हो, मैं तुमको भाव भी नहीं देती। Aishwarya भी भड़क जाती हैं और चिल्लाते हुए कहती हैं तुम पागल हो।घर के बाकि सदस्य इन दोनों को समझाते हुए नजर आते है।

TRENDING NOW