videos

एक्सक्लूसिव: फिल्म 'बरसात' के दौरान टूट गई थी बॉबी देओल की टांग, कहा 'आज भी पैर में रॉड...'

बॉलीवुड कलाकार बॉबी देओले ने अपने एक्टिंग करियर के 25 साल पूरे कर लिए हैं, जिस खास मौके पर उन्होंने बॉलीवुड लाइफ के साथ बात की है।

Rahul Sharma   |    October 6, 2020 8:31 PM IST

बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के 'सोल्जर' उर्फ बॉबी देओल ने अपने एक्टिंग करियर के 25 साल पूरे कर लिए हैं। इस खास मौके पर बॉबी देओल ने बॉलीवुड लाइफ के साथ विशेष मुलाकात की और अपने सालों लम्बे करियर के कई सारे राज और किस्से हमारे साथ शेयर किए। एक ऐसा ही किस्सा शेयर करते हुए बॉबी देओल ने बताया कि जब वो अपनी डेब्यू फिल्म 'बरसात' की शूटिंग कर रहे थे, तब उनकी टांग टूट गई थी। इस एक्सीडेंट के बाद उनके पैर में रॉड डाली गई ताकि वो चल सकें। बॉबी देओल ने हमें बताया है कि यह रॉड आज भी उनके पैर में डली हुई है।

बॉबी देओल ने सलमान खान की 'रेस 3' के साथ अपनी दूसरी पारी की शुरुआत की है। इसके बाद वो लगातार फिल्में और वेब सीरीज साइन करते जा रहे हैं। हाल में दर्शकों ने उन्हें 'क्लास ऑफ 83' और एम.एक्स. प्लेयर की 'आश्रम' में देखा था। इन दोनों ही प्रोजेक्ट्स के लिए बॉबी देओल की तारीफ हुई है।