videos

संगीतकार जोड़ी सचिन-जिगर कोरोना वायरस लॉकडाउन के बीच अपनी फैमिली के साथ ऐसे बिता रहे हैं समय, देखें एक्सक्लूसिव इंटरव्यू

संगीतकार जोड़ी सचिन-जिगर ने बॉलीवुडलाइफ से बात करते हुए बताया है कि वो इस समय अपनी फैमिली के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं।

Lalit Chaudhary   |    July 14, 2020 6:07 PM IST

बॉलीवुड की मशहूर संगीतकार जोड़ी सचिन-जिगर इन दिनों कोरोना वायरस लॉकडाउन के बीच अपनी-अपनी फैमिली के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं। बॉलीवुडलाइफ के साथ एक्सक्लूसिव इंटरव्यू के दौरान सचिन-जिगर ने कैसे वो घर में रहकर खुद को बिजी रख रहे हैं, इस बारे में कई मुद्दों पर बात की है। जिगर ने बात करते हुए बताया कि वो पिछले 10 दिनों से ड्रम और तबला बजाने की प्रैक्टिस कर रहे हैं। और इस बीच उन्होंने कई गानों पर भी काम किया है। इस दौरान जिगर ने बताया कि हमारी दो फिल्में आने वाली हैं, जिसमें में एक है विद्या बालन की शकुंतला देवी और दूसरी है आंख मिचोली।

वहीं सचिन ने कहा है कि कभी कहबी 17 से 18 घंटों तक काम करना पड़ता है और लेकिन इस बीच मैं अपनी फैमिली और अपने पिता के साथ टाइम स्पेंड कर रहा हूं। इस बीच फैमिली और बेटी को पूरा समय दे पा रहा हूं। इस बीच सचिन ने कहा कि हम सब मिलकर ही एक साथ कोरोना वायरस के इस अंधेरे से दिया जलाकर बाहर आ सकते हैं। सचिन ने यह भी बताया है कि वो इस समय वेब सीरीज भी देख रहे हैं।