Umang 2023: दीपिका पादुकोण से लेकर कियारा आडवाणी तक, इंडियन आउटफिट में छाया इन सेलेब्स का जादू

हर साल की तरह इस साल भी मुंबई पुलिस के सालाना कार्यक्रम उमंग 2023 का ग्रैंड आयोजन किया गया। जहां ...

WrittenBy
By: Video Desk | Published: December 24, 2023 4:44 PM IST

हर साल की तरह इस साल भी मुंबई पुलिस के सालाना कार्यक्रम उमंग 2023 का ग्रैंड आयोजन किया गया। जहां फिल्म और टीवी की दुनिया के कई सितारों ने हिस्सा लिया। शायद ही कोई स्टार होगा जो इस कार्यक्रम में न पहुंचा हो। इस दौरन फिल्म और टीवी की दुनिया की कई खूबसूरत हसीनाएं भी उमंग 2023 में हिस्सा लेने पहुंचीं। नेशनल अवॉर्ड हासिल कर चुकीं अदाकारा कृति सेनॉन ने इस दौरान बेहद खूबसूरत गुलाबी रंग की साड़ी पहनी। जो ब्लैक एंड पिंक स्ट्रिप वाली थी। तमन्ना भाटिया ने इस दौरान साटिन साड़ी पहनी थी। अदाकारा की साड़ी का शेड भी काफी अलग था। एक्ट्रेस ने टील कलर की साड़ी चुनी। दृश्यम स्टार तबू ने भी उमंग 2023 में हिस्सा लिया था। वो इस दौरान ब्लैक एंड यैलो कलर की फ्लोरल साड़ी पहनकर पहुंची थीं।