बांद्रा में शाहरुख एक क्लीनिक पर पहुंचे थे. वहीं जब एक्टर बाहर आए तो उन्होंने पैपराजी को कोई पोज नहीं दिया, क्लीनिक के बाहर पैप्स को देखकर शाहरुख खान ने अपना फेस हुडी और छाते से छुपा लिया.शाहरुख खान बहुत ही सिंपल लुक में नजर आए. उन्होंने ब्लैक हुडी के साथ जींस कैरी की थी, शाहरुख के साथ इस दौरान उनकी मैनेजर पूजा ददलानी भी नजर आई, वर्कफ्रंट की बात करें तो शाहरुख खान हाल में रिलीज हुई फिल्म ‘डंकी’ में नजर आए हैं. जिसने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा खासा कलेक्शन कर लिया है. राजकुमार हिरानी के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'डंकी' का 'सालार' के साथ क्लैश हुआ था. ऐसे में कहा जा रहा था कि प्रभास की फिल्म के आगे शाहरुख खान की फिल्म साइडलाइन हो जाएगी. हालांकि ऐसा नहीं हुआ और 'डंकी' ने बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई की है.