वायु के हालिया रिलीज हुए 'बातें करो' गाने को यूट्यूब पर 15 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।
सिंगर वायु का बीते दिनों ही में यूट्यूब पर 'बातें करो' गाना रिलीज हुआ है। इस वीडियो को दर्शकों की तरफ से अच्छा खासा रिस्पांस मिल रहा है। इस वीडियो को अब तक 15 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। इस बीच बॉलीवुडलाइफ से बात करते हुए वायु ने बताया कि लॉकडाउन के बीच मैंने एक और गाने पर काम किया है, जिसका नाम 'मम्मी' है। इसके बाद उन्होंने 'बातें करो' के गाने में बात करते हुए बताया कि यह एक ऐसा गाना है, जिसमें मेरे इमोशन बाहर निकलकर आए हैं। इस गाने इतना पसंद किया जाएगा, मैंने सोचा नहीं था। यह गाना लोगों की काफी पसंद आया है। इसके बाद वायु से जब पूछा गया कि वो अपना लॉकडाउन पार्टनर किसे चुनना पसंद करेंग? तो उन्होंने कहा की वो एआर रहमान सर को अपना लॉकडाउन पार्टनर चुनना चाहेंगे।