‘कमीने’ फेम स्टार चंदन रॉय सान्याल ने हाल ही में बॉलीवुड लाइफ से एक्सक्लूसिव बातचीत में अपनी वेब सीरीज ‘हवा बदले हसू’ को लेकर कई सारी बातें की है। देखिए वीडियो-
कोरोना वायरस का कहर देश के सभी लोगों पर किसी बुरी मुसीबत की तरह टूटा है। इस बीच देश के करोड़ों लोग अपने घऱों में कैद होकर रहने के लिए मजबूर हो गए है। हाल ही में फिल्म स्टार चंदन रॉय सान्याल के साथ बॉलीवुड लाइफ ने ढेर सारी गपशप की। कमीने फेम स्टार चंदन रॉय सान्याल के साथ हुई इस लंबी बातचीत में एक्टर ने देश में आई इस कोरोना वायरस नाम की मुसीबत के साथ-साथ लॉकडाउन के हालातों के बारे में भी चर्चा की। इतना ही नहीं, इस बीच चंदन रॉय सान्याल ने अपनी वेब सीरीज ‘हवा बदले हंसू’ के बारे में भी खुलकर बात की है।
रंग दे बसंती जैसी फिल्म से बॉलीवुड में सफर शुरू करने वाले चंदन रॉय सान्याल ने इस एक्सक्लूसिव बातचीत में अपनी साई-फाई थ्रिलर वेब सीरीज ‘हवा बदले हंसू’ को लेकर कहा है कि इसकी कहानी काफी हद तक आपको कोरोना वायरस के समय की ही याद दिलाएगी। एक्टर ने कहा 'जो कोई भी इसे (इंस्टा लाइव) देख रहा है, वो जरुर हवा बदले हसू को देखना चाहिए। इस शो में मैं एक ऑटोवाले की भूमिका में हूं। ये किरदार एक ऐसे लड़के का है जो दुनिया को बदलने की कोशिश में एक सुपरहीरो बन जाता है। यह कहानी पर्यावरण के बारे में है। इसे देखने के बाद आपको लगेगा कि हमारे आस-पास जो हो रहा है वो हमारी गलतियों का असर है। हमने कभी नहीं सोचा भी नहीं था कि एक छोटा सा वायरस इतने बड़े ग्रह को बंद कर देगा। ये कहीं न कहीं, यह प्रकृति का थप्पड़ है।' चंदन रॉय सान्याल के साथ हुई ये बातचीत आप यहां देख सकते हैं।