Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
कलाकार विजय वर्मा हालिया रिलीज वेब सीरीज मिर्जापुर 2 में अहम भूमिका अदा करते दिख रहे हैं।
'मिर्जापुर 2' में अहम किरदार निभाने वाले विजय वर्मा ने बॉलीवुड लाइफ के साथ एक्सक्लूसिव बात करते हुए बताया है कि फिल्म 'पिंक' में उनकी अदाकारी को पसंद किया गया था लेकिन उन्हें काम 'गली बॉय' की वजह से मिलना शुरू हुआ है। विजय वर्मा ने बताया है कि 'गली बॉय' उनके करियर की टर्निंग प्वाइंट साबित हुई, जिसने उन्हें स्टारडम दिलाया है। इस फिल्म में उन्होंने रणवीर सिंह के एक करीबी दोस्त का किरदार निभाया था। फिल्म में विजय वर्मा की अदाकारी को लोगों ने काफी पसंद किया था।
Enroll for our free updates