अदाकारा सान्या मल्होत्रा ने बताया है कि उनकी मां आज भी उन्हें पढ़ाई पूरी करने की सलाह देती हैं, देखें वीडियो
भारतीय मां-बाप दुनिया के बाकी मां-बाप से अलग होते हैं। बच्चे चाहें कितने भी बड़े हो जाएं, ये हमेशा उन्हें छोटे बच्चों की तरह ही ट्रीट करते हैं। 'दंगल गर्ल' सान्या मल्होत्रा के मां-बाप की कहानी भी आम पैरेंट्स से अलग नहीं है। अदाकारा सान्या मल्होत्रा ने बॉलीवुड लाइफ के साथ एक्सक्लूसिव बात करते हुए बताया है कि उनकी मां आज तक उनसे कहती हैं कि उन्हें अपना पोस्ट ग्रेजुएशन खत्म कर लेना चाहिए और उसके बाद अपने सपनों के पीछे भागना चाहिए।
सन्या मल्होत्रा के अनुसार, 'मैं ग्रेजुएशन की पढ़ाई खत्म करने के बाद मुंबई शिफ्ट हो गई थी। मेरी मां तब भी मुझे कॉल करती थीं और डिस्टेंस से पोस्ट ग्रेजुएशन करने को कहती थीं। उनका यह सुझाव आज भी मुझे आता रहता है। कोरोना वायरस लॉकडाउन के दौरान भी वो मुझसे कहती हैं मैं कोई ऑनलाइन कोर्स ही ज्वाइन कर लूं और अपनी पढ़ाई खत्म करूं। आप जिंदगी में चाहें कुछ भी बन जाएं और कुछ भी करने लगें; आपके मां-बाप आपको सुझाव देना कभी बंद नहीं करेंगे।'
सान्या मल्होत्रा की प्रोफेशनल लाइफ की बात की जाए तो वो जल्द ही डायरेक्टर अनुराग बासु की 'लूडो' में दिखाई देंगी। इसके साथ-साथ वो विद्या बालन की 'शकुंतला देवी' में भी अहम किरदार निभा रही हैं।