बॉलीवुड स्टार नेहा शर्मा उन कलाकारों की लिस्ट में शुमार हो गई हैं जिन्होंने सिल्वर स्क्रीन के साथ-साथ डिजिटल वर्ल्ड में भी डेब्यू किया है। नेहा शर्मा की वेब सीरीज इल्लीगल ऑनलाइन प्लेटफॉर्म ‘वूट’ पर मौजूद है। इस वेब सीरीज को लेकर नेहा शर्मा काफी एक्साइटेड थी। बॉलीवुड लाइफ के साथ एक्सक्लूसिव बातचीत के दौरान अदाकारा ने अपनी वेब सीरीज से लेकर अपने फिल्मी सफर तक पर कई सारी बातें बताई है। नेहा शर्मा ने इस बातचीत के दौरान बताया है कि फैशन डिजायनर बनते-बनते कैसे वो अदाकारी के क्षेत्र में आ गई। तेलुगु फिल्म से लेकर इमरान हाशमी के साथ काम करने का एक्सपीरियंस और अब डिजिटल वर्ल्ड में उनकी एंट्री... ये सफर कैसा रहा है। इस बारे में अदाकारा ने कई दिलचस्प बातें बताई है। नेहा शर्मा के साथ हुई इस पूरी बातचीत को आप इस वीडियो में देख सकते है।