Pranitha Subhash reveals how she overcome her fear of being accepted in a film line on Women's Day 2021: साउथ और बॉलीवुड फिल्म अदाकारा प्रनिता सुभाष ने हाल ही में बॉलीवुड लाइफ को दिए एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में खुलासा किया है कि उन्होंने किस तरह से अपने अंदर के डर पर फिल्म इंडस्ट्री में सफलता पाई और अब एक्ट्रेस खुद को कैसे आत्मविश्वास से भरा पाती है।
Pranitha Subhash reveals how she overcome her fear of being accepted in a film line on Women's Day 2021: पूरी दुनिया आज वुमन्स डे का जश्न मना रही है। इस दिन हम ऐसी एक्ट्रेसेस से आपको मिलवाने जा रहे हैं जिन्होंने अपनी चुनौतियां पार कीं और कई लोगों के लिए प्रेरणा बन गईं। इस कड़ी में, बॉलीवुडलाइफ.कॉम ने साउथ की नामी अदाकारा प्रनिता सुभाष (Pranitha Subhash) से बात की। इस बातचीत के दौरान एक्ट्रेस ने बताया कि कैसे वो शुरू-शुरू में आलोचनाओं से डरती थीं। मगर बाद में उन्होंने इन आलोचनाओं से काफी कुछ सीखा। अब वो खुद को पहले से ज्यादा आत्मविश्वास से भरा मानती हैं। हालांकि अदाकारा का मानना है कि हर एक्टर वक्त के साथ और फिल्म दर फिल्म सीखता है। प्रनिता सुभाष की ये बातें आपको भी आत्मविश्वास से भर देंगी। बता दें कि अदाकारा प्रनिता सुभाष जल्दी ही अजय देवगन स्टारर फिल्म भुज- द प्राइड ऑफ इंडिया से बॉलीवुड डेब्यू करने वाली हैं। इसके अलावा वो मिजान जाफरी, शिल्पा शेट्टी औऱ परेश रावल स्टारर निर्देशक प्रियदर्शन की फिल्म हंगामा 2 में भी दिखाई देंगी।