कलाकार साहिल सलाथिया ने बॉलीवुड लाइफ के साथ एक्सक्लूसिव बात करते हुए ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर अपनी राय रखी है, देखिए पूरा इंटरव्यू वीडियो
डायरेक्टर आशुतोष गोवारिकर की फिल्म 'पानीपत' में शमशेर बहादुर का किरदार निभाने वाले कलाकार साहिल सलाथिया ने बॉलीवुड लाइफ के साथ एक्सक्लूसिव बात करते हुए ओटीटी प्लेटफॉर्म्स के फ्यूचर पर अपनी राय रखी है। साहिल सलाथिया ने बॉलीवुड लाइफ को बताया है कि ओटीटी प्लेटफॉर्म्स का फ्यूचर भारत में बहुत ही शानदार है क्योंकि यह सीधे तौर पर दर्शकों के हाथों में ताकत देते हैं।
साहिल सलाथिया के अनुसार, 'ओटीटी के आने से दर्शकों के पास च्वाइस है कि वो अपने वक्त और पसंद के अनुसार कंटेंट देख सकते हैं। उन्हें अब सिनेमाघरों तक जाने के लिए एक घंटा ड्राइव करने की जरूरत नहीं है। वो डिनर टेबल पर अपनी पसंदीदा फिल्म देख सकते हैं और जब चाहें रोक सकते हैं। मेरे अनुसार अब सिनेमाघर केवल सलमान खान सर की फिल्मों के लिए हैं। उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है और उन्हें पूरा देश प्यार करता है।'
साहिल सलाथिया ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा है, 'मैं उम्मीद करता हूं कि सिनेमाघर और ओटीटी साथ में दर्शकों का मनोरंजन कर सकते हैं। यह दर्शकों के ऊपर है कि वो कहां पर कौन सी फिल्म देखना चाहते हैं। भारत इतना बड़ा देश है और यहां के दर्शक अलग-अलग हैं। वो अपनी पसंद के मुताबिक मनोरंजन का जरिया चूज कर सकते हैं।' आप साहिल की बातों से कितने सहमत हैं, हमें कमेंट करके जरूर बताएं।