सारा गुरपाल के पति तुषार कुमार ने बॉलीवुड लाइफ के साथ एक्सक्लूसिव बात करते हुए कहा है कि वो भविष्य में कभी सारा गुरपाल के साथ काम नहीं करना चाहते हैं।
पंजाबी गायिका सारा गुरपाल ने 'बिग बॉस 14' में कदम रखते ही धूम मचा दी है। जहां सारा गुरपाल का अंदाज दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है वहीं उनकी शादी की खबरों ने फैंस का ध्यान अपनी ओर खींचा है। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि सारा गुरपाल शादीशुदा हैं और उन्होंने तुषार कुमार नाम के पंजाबी गायक से शादी रचाई थी। हालांकि अब दोनों अलग हैं और अपनी-अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुके हैं।
बॉलीवुड लाइफ ने तुषार कुमाार से इस सिलसिले में बात की है। तुषार कुमार ने हमसे कहा है कि इंटरनेट पर वायरल होने वाली तस्वीरें और मैरिज सर्टिफिकेट उनका और सारा का ही है। जब हमने उनसे पूछा कि क्या वो कभी भविष्य में सारा गुरपाल के साथ किसी म्यूजिक वीडियो में काम करना चाहेंगे तो उन्होंने कहा, 'मुझे नहीं लगता है कि सारा अच्छी सिंगर है। उससे अच्छे-अच्छे सिंगर पंजाब में हैं। मुझे अगर काम ही करना होगा तो मैं उनके साथ करूंगा।'