videos

एक्सक्लूसिव: हर रिएलिटी शो कैसे जीतते हैं प्रिंस नरूला ? पत्नी युविका चौधरी ने खोला राज

युविका चौधरी और प्रिंस नरूला ने बॉलीवुड लाइफ से बात करते हुए बताया है कि जीत के लिए आत्मविश्वास बहुत जरूरी है, देखें पूरा इंटरव्यू वीडियो

Rahul Sharma   |    June 30, 2020 4:55 PM IST

युवा लोगों में अच्छी खासी फैन-फॉलोइंग रखने वाले कलाकार प्रिंस नरूला ने कई रिएलिटी शोज जीतकर अपने करियर को नए मुकाम पर पहुंचाया है। प्रिंस नरूला अब तक रोडीज 12, स्प्लिट्सविला 8, बिग बॉस 9 और नच बलिए 9 में हिस्सा ले चुके हैं और वो इन सभी शोज के विजेता रहे हैं। प्रिंस नरूला हमेशा विजेता कैस बनते हैं ? यह राज उनकी पत्नी युविका चौधरी के अलावा किसी को नहीं पता है। युविका चौधरी ने यह राज बॉलीवुड लाइफ के साथ एक्सक्लूसिव बात करते हुए शेयर किया है।

युविका चौधरी के अनुसार, 'ओम शांति ओम का एक डायलॉग है न... कि किसी चीज को अगर शिद्दत से चाहो तो पूरी कायनात उसे तुमसे मिलाने की साजिश में लग जाती है। यह वाकई सच है। मैंने यह अपनी आंखों के सामने होते हुए देखा है।'

प्रिंस नरूला ने भी इस बारे में बॉलीवुड लाइफ से बात की और बताया, 'मुझे अपने ऊपर भरोसा है। मैं लोगों से भी यही कहता हूं कि खुद पर भरोसा करना चाहिए। मैं जब बॉडी बिल्डिंग की कोचिंग करता हूं तो मेरा कोच कहता है कि तुम कर सकते हो और आखिरकार मैं वो कर लेता हूं। मेरा मानना है कि हम कोई भी चीज तब ही नहीं कर सकते हैं, जब हम खुद से हार मान जाते हैं।'