बॉलीवुड की टैलेंटेड एक्ट्रेस अमायरा दस्तूर इन दिनों कोरोना वायरस से खुद का बचाव कर अपने घर पर क्वालिटी टाइम बिता रही हैं। बॉलीवुडलाइफ से बात करते हुए अमायरा दस्तूर ने बताया की वो अपनी आने वाली फिल्म 'तांडव' पर काम कर रही हैं। उन्होंने बताया की इस पोलिटिकल थ्रिलर में उनके साथ सैफ अली खान, गौहर खान और डिंपल कपाड़िया जैसे कई कलाकार मुख्य किरदार में दिखाई देंगे। अमायरा दस्तूर की इस फिल्म का निर्देशन अली अब्बास जफर कर रहे हैं। इसके बाद "बोइस लॉकर रूम" के बारे में भी चर्चा करते हुए अमायरा दस्तूर ने कहा कि रेप के बारे में मजाक करना ठीक नहीं है। इसे केवल स्कूल स्तर पर जागरूकता फैलाने से ही निपटा जा सकता है कि रेप एक मजाक नहीं है और वुमन को ऑब्जेक्टिफाई करना मजाक नहीं है। इस बीच जब अमायरा दस्तूर से पूछा गया कि वो लॉकडाउन के बीच कौन सी सेलेब्रिटी को अपना पार्टनर चुनना पसदं करेंगी। एक्ट्रेस ने जवाब देते हुए कहा कि वो दीपिका पादुकोण को अपना लॉकडाउन पार्टनर बनाना चाहेंगी।