videos

हम 'Modi 2- CM to PM' सीरीज के माध्यम से ब्रैंड मोदी को प्रमोट नहीं कर रहे हैं: महेश ठाकुर

कलाकार महेश ठाकुर ने ब्रैंड मोदी को प्रमोट करने के आरोपों पर तीखा जवाब देते हुए कहा है कि वो आलोचकों की बातों पर ध्यान हीं देते हैं क्योंकि यह उनका काम नहीं है।

Rahul Sharma   |    November 18, 2020 11:15 PM IST

बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री जब भी किसी राजनेता पर फिल्म या वेब सीरीज बनाती है, तो उसके मेकर्स पर एक खास विचारधारा को प्रमोट करने का आरोप लगता है। ईराज नाउ की लेटेस्ट वेब सीरीज 'मोदी 2- सीएम टू पीएम' के साथ भी कुछ ऐसा ही हो रहा है। इस वेब सीरीज के मेकर्स पर बीजेपी और हिन्दुत्व की विचाराधारा को प्रमोट करने का आरोप लग रहा है। बॉलीवुड लाइफ के साथ बात करते हुए अभिनेता महेश ठाकुर ने बताया है कि वो इस सीरीज के माध्यम से किसी विचारधारा को प्रमोट नहीं कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की कहानी शानदार है, जिसे वो दर्शकों के सामने पेश कर रहे हैं। लोग उनके बारे में जो कहते हैं, वो उस पर ध्यान नहीं देते हैं क्योंकि वो उनका काम भी नहीं है।