Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
कपिल शर्मा का जन्म 2 अप्रैल 1981 को पंजाब के अमृतसर में हुआ था. उनके पिता जितेंद्र कुमार एक हेड ...
कपिल शर्मा का जन्म 2 अप्रैल 1981 को पंजाब के अमृतसर में हुआ था. उनके पिता जितेंद्र कुमार एक हेड कांस्टेबल थे. और उनकी मां जानकी रानी एक हाउस वाइफ है. कपिल के एक बड़े भाई और बहन भी है. कपिल बचपन से ही बहुत शरारती और चुलबुले थे. उन्हें टीवी देखकर एक्टर्स की नकल करना काफी अच्छा लगता था, कपिल की जिंदगी में टर्निंग प्वाइंट तब आया जब उन्होंने टीवी के शो ‘The Great Indian Laughter Challenge’ में हिस्सा लिया. वहां से कपिल ने लोगों का दिल जितना शुरू कर लिया था और शो के तीसरे सीजन में वो विनर बने. और प्राइज में मिले 10 लाख रुपये से उन्होंने अपनी बहन की शादी की. इसके बाद कपिल ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा बल्कि धीरे धीरे कपिल कामयाबी की सीढियां चढ़ते चले गए।
Enroll for our free updates