Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 17 से इस हफ्ते रिंकू धवन इविक्ट हो गई हैं। रिंकू शो में ...
सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 17 से इस हफ्ते रिंकू धवन इविक्ट हो गई हैं। रिंकू शो में अपनी दमदार पर्सनैलिटी के लिए पसंद की गईं, लेकिन उनका कम बोलना गेम में नेगेटिव प्वाइंट बन गया। शो से बाहर आकर रिंकू धवन तमाम मुद्दों पर अपनी बातें रख रही हैं। उन्होंने अपनी जर्नी से लेकर बिग बॉस 17 में अंकिता लोखंडे और विक्की जैन के थप्पड़ कांड पर भी अपनी राय रखी है।दरअसल, बिग बॉस 17 के एक एपिसोड में देखने के लिए मिला था कि विक्की जैन ने अंकिता लोखंडे पर हाथ उठाने की कोशिश की थी। इस दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर बहस कर चल रही थीं, जिस वजह से विक्की इरिटेट हो गए थे।
Enroll for our free updates