तेजस्वी प्रकाश ने इस बात का खुलासा किया है कि उनको सीरियल 'सिलसिला बदलते रिश्तों का' पार्ट 3 में काम करने का ऑफर मिला है। ये बात सुनकर 'सिलसिला बदलते रिश्तों का' के फैंस खुशी से झूम उठेंगे।
सीरियल 'बदलते रिश्तों का' टीवी के उन शोज में से एक है जिसको दर्शकों का खूब प्यार मिला था। शो की कहानी की वजह से उठा विवाद भी इस शो की लोकप्रियता को कम नहीं कर पाया था। यही वजह है जो अब शो के मेकर्स 'बदलते रिश्तों का' का एक नया सीजन लाने की तैयारी कर रहे हैं। इस बात का खुलासा तेजस्वी प्रकाश ने किया है जिनको शो में मेन लीड निभाने के लिए अप्रोच किया गया है। बॉलीवुड लाइफ से लाइव बात करते हुए तेजस्वी प्रकाश ने बताया है कि उनको लॉकडाउन से पहले 'सिलसिला बदलते रिश्तों का 3' में काम करने के लिए ऑफर मिला था। अगर आगे सब ठीक रहा तो वह इस शो में जरुर काम करेंगी। गौरतलब है कि तेजस्वी प्रकाश ने 'सिलसिला बदलते का' रिश्तों पार्ट 2 में भी मुख्य किरदार निभाया था। इस शो में तेजस्वी प्रकाश के साथ कुणाल जयसिंह स्क्रीन शेयर करते नजर आए थे।