Valentine's Day 2022: क्या होता है असली प्यार? एक्ट्रेस Sahher Bambba ने दी सटीक परिभाषा
Valentine's Day 2022: क्या होता है असली प्यार? एक्ट्रेस Sahher Bambba ने दी सटीक परिभाषा
Valentine's Day 2022: बॉलीवुड अदाकारा सहर बाम्बा ने बॉलीवुड लाइफ के साथ एक्सक्लूसिव बात करते हुए बताया है कि प्यार में समानता होना बहुत जरूरी है। इसके बिना प्यार का कोई मतलब नहीं है।
By: Rahul Sharma | Published: February 14, 2022 7:12 PM IST
Valentine's Day 2022: सनी देओल (Sunny Deol) के बेटे करण देओल (Karan Deol) के साथ 'पल पल दिल के पास' से बॉलीवुड में कदम रखने वाली अदाकारा सहर बाम्बा ने बॉलीवुड लाइफ के साथ एक्सक्लूसिव बात करते हुए प्यार की असली परिभाषा बताई है। सहर ने बताया है कि अगर लड़का और लड़की सच्चा प्यार करते हैं तो इस बात से फर्क नहीं पड़ता है कि कौन पहला कदम उठाता है और इश्क का इजहार करता है। जिसे भी सबसे पहले प्यार का अहसास हो वो तुरंत उसे शब्दों में बयां कर सकता है। इससे ना केवल रिश्ता मजबूत होता है बल्कि दोनों को क्लियरिटी भी आती है कि उनके रिश्ते में समानता है। सहर के अनुसार किसी भी रिश्ते में समानता होना बहुत जरूरी है, वरना वो रिश्ता बहुत लम्बा नहीं चल पाता है।
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy