Shruti Haasan on Women’s Day 2022: महिला दिवस पर श्रुति हसन ने बॉलीवुड लाइफ से एक्सक्लूसिव बात करते हुए महिलाओं को मजबूत बनने के कुछ राज खोले हैं। उन्होंने कहा महिलाओं के लिए फाइनेंशियल इंडिपेंड्स और पढ़ाई बहुत जरूरी है।
Shruti Haasan on Women's Day: महिला दिवस पर श्रुति हसन ने बॉलीवुड लाइफ से एक्सक्लूसिव बात की है और बताया कि कैसे वो एक मजबूत महिला बनकर उभरी हैं। उन्होंने बताया है कि आपको स्वतंत्र महिला बनने के लिए क्या क्या करना होता है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को हर समय ये बताने वाले नहीं होना चाहिए कि उन्हें क्या करना चाहिए और क्या नहीं। उन्होंने बताया कि कैसे उनके पैरेंट्स कमल हसन और सरिका ने उनकी परवरिश की है और उन्हें किसी पर निर्भर होने की सलाह नहीं दी। श्रुति ने बताया कि उन्होंने हमेशा अपने मन की आवाज ही सुनी है।