Sign In

videos

Irrfan Khan का वो वीडियो जिसे देखकर हर कोई रोया, कह रहे- 'मैं आज आपके साथ हूं भी और नहीं भी'

इरफान खान (Irrfan Khan) की पहली बरसी पर उनकी फिल्म अंग्रेजी मीडियम (Angrezi Medium) का एक वीडियो खासा वायरल हो रहा है। इसमें इरफान फैंस से दिल की बात कर रहे हैं।

Ravi Pareek   |    April 29, 2021 1:09 PM IST
 Follow Us 

इरफान खान (Irrfan Khan) को गुजरे आज (29 अप्रैल) एक साल पूरा हो गया है। फैंस सोशल मीडिया पर इरफान खान को याद कर रहे हैं। ऐसे में इरफान खान का एक पुराना वीडियो खासा वायरल हो रहा है। ये वीडियो उनकी आखिरी फिल्म 'अंग्रेजी मीडियम' (Angrezi Medium) फिल्म के ट्रेलर रिलीज की अनाउंसमेंट का है। इसमें इरफान खान फैंस से अपने मन की बात कर रहे हैं। वीडियो में इरफान कहते हैं, 'हैलो, भाइयों-बहनों नमस्कार, मैं इरफान। मैं आज आपके साथ हूं भी और नहीं भी।' उनकी बरसी पर फैंस वीडियो शेयर कर भावुक हो गए हैं। देखिए वीडियो...