View this post on Instagram
सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर एक नया शो शुरू हो रहा है। शो का नाम है, 'इश्क पर जोर नहीं।' इस शो में एक्टर परम सिंह अहान मल्होत्रा के रोल में, अक्षिता मुद्गल इश्की के रोल में, शगुन शर्मा सोनू के रोल में और रजत वर्मा कार्तिक मल्होत्रा के रोल में प्रमुख भूमिकाएं निभाएंगे। शो 15 मार्च से शुरू होगा और सोमवार से शुक्रवार रात 9:30 बजे टेलिकास्ट होगा। यह शो एक दूसरे से बिल्कुल उलट स्वभाव के दो लोग अहान और इश्की की नए जमाने की युवा प्रेम कहानी है। दोनों एक-दूसरे से बिल्कुल अलग हैं और शादी को लेकर भी दोनों की सोच में जमीन-आसमान का फर्क है। क्या होगा, जब अहान और इश्की की अलग-अलग दुनिया आपस में टकराएंगी?
Subscribe Now
Enroll for our free updates