videos

Jab Se Naina Ladal Song: खेसारी लाल यादव और रानी चटर्जी की रोमांटिक केमिस्ट्री पर फिदा हुए फैंस, देखें Video

Jab Se Naina Ladal Song: भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव और रानी चटर्जी का 'जब से नैना लड़ल' गाना दर्शकों के बीच काफी धमाल मचा रहा है।

Lalit Chaudhary   |    June 3, 2020 4:27 PM IST
 

Jab Se Naina Ladal Song: भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव की फिल्म 'नागिन' का 'जब से नैना लड़ल' यूट्यूब पर काफी पसंद किया जा रहा है। इस गाने में खेसारी लाल यादव के साथ भोजपुरी क्वीन नाम से मशहूर एक्ट्रेस रानी चटर्जी दिखाई दे रही हैं। इस गाने में खेसारी और रानी की रोमांटिक केमिस्ट्री देखते ही बन रही है। इस गाने में रानी ट्रेडिशनल लुक में अपनी दिलकश अदाओं से दर्शकों को दीवाना बनाती दिखाई दे रही हैं। इस गाने को पवन सिंह और खुशबू जैन ने मिलकर गाया है। इसके बोल प्यारे लाल यादव ने लिखे हैं जबकि इसका म्यूजिक राजेश-रजनीश ने मिलकर दिया है। खेसारी लाल यादव और रानी चटर्जी का यह गाना आपको कैसा लगा? इस बारे में आप अपनी राय हमें कमेंट के जरिये भी दे सकते हैं।