आम्रपाली दुबे (Aamrapali Dubey) और दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ (Dinesh Lal Yadav Nirahua) का नया भोजपुरी गाना 'जब तू चीख लेबा हो' दर्शकों का दिल जीत रहा है।
Jab Tu Chikh Leba Ho Bhojpuri Song: भोजपुरी इंडस्ट्री में आम्रपाली दुबे (Aamrapali Dubey) और दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ (Dinesh Lal Yadav Nirahua) की जोड़ी दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय है। इस जोड़ी पर फिल्माया गया भोजपुरी गाना 'जब तू चीख लेबा हो' (Jab Tu Chikh Leba Ho) का विडियो यूट्यूब पर दर्शकों के बीच खूब धमाल मचा रहा है। इस गाने में आम्रपाली और दिनेश की हॉट और रोमांटिक केमिस्ट्री दर्शकों का दिल जीत रही है। इस गाने के वीडियो को अब तक 16,820,493 व्यूज मिल चुके हैं। यह गाना भोजपुरी इंडस्ट्री की फेमस सिंगर कल्पना ने गाया है। भोजपुरी फिल्म 'राम लखन' का यह गाना आपको कैसा लगा? इस बारे में आप हमें कमेंट के जरिए भी बता सकते हैं।