Add Bollywood Life as a Preferred SourceAdd bollywoodlife as a Preferred Source

दिग्गज कलाकार जगदीप के निधन के बाद वायरल हो रहा है आखिरी वीडियो, फैंस को दिया था ये खास मैसेज

बॉलीवुड के 'सूरमा भोपाली' के नाम से मशहूर दिग्गज कलाकार जगदीप ने बीती रात अपने आवास पर अंतिम सांस ली है। जगदीप का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

By: Garima Singh  |  Published: July 9, 2020 8:37 AM IST

फिल्म 'शोले' में सूरमा भोपाली का किरदार निभाकर लोगों के दिलों में खास पहचान बनाने वाले दिग्गज कलाकार जगदीप (Jagdeep) हमारे बीच नहीं रहें। बीती रात जगदीप ने मुंबई स्थित अपने आवास में अंतिम सांस ली है। सोशल मीडिया पर फैंस से लेकर फिल्म जगत के सभी लोग जगदीप को श्रद्धांजलि देने में जुटे हुए हैं। इस बीच जगदीप का आखिरी वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को उन्होंने अपने अंतिम जन्मदिन पर बनाया था। इस वीडियो के जरिए जगदीप ने अपने फैंस का शुक्रिया अदा किया था। जगदीप के इस वीडियो को उनके बेटे जावेद जाफरी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया था।


About the Author

Garima Singh