एक विलेन रिटर्न्स का नया गाना 'दिल' हुआ रिलीज, बार-बार देखा गया वीडियो

'Dil' Song From Ek Villain Returns Out: मोहित सूरी के निर्देशन में बनी फिल्म 'एक विलेन रिटर्न्स' का नया गाना 'दिल' मेकर्स ने यूट्यूब पर जारी कर दिया है।

WrittenBy
By: Lalit Chaudhary | Published: July 8, 2022 2:00 PM IST

'Dil' Song From Ek Villain Returns Out: बॉलीवुड इंडस्ट्री के लोकप्रिय कलाकार जॉन अब्राहम, दिशा पटानी, अर्जुन कपूर और तारा सुतारिया की नई फिल्म 'एक विलेन रिटर्न्स' का नया गाना 'दिल' मेकर्स ने रिलीज कर दिया है। इस गाने अर्जुन और तारा सुतारिया की केमिस्ट्री लोगों को पसंद आ रही है। गाने का बेकग्राउंड म्यूजिक और इसके बोल काफी अच्छे हैं, जो इससे आपको बार-बार सुनने पर मजबूर कर देंगे। इस पहले फिल्म का 'गलियां रिटर्न्स' रिलीज हुआ था, जिसे दर्शकों का भरपूर प्यार मिला था। इस गाने को राघव चैतन्य ने गाया है। इसके बोल कुणाल वर्मा ने लिखे हैं। ये गाना धीरे-धीरे सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यहां देखिए गाने का वीडियो...