videos

Happy Birthday Kareena Kapoor Khan: बेबो के ये 5 इंस्टाग्राम पोस्ट देखकर आप समझ जाएंगे कि वो अपनी फेवरेट क्यों हैं?

Happy Birthday Kareena Kapoor Khan: अदाकारा करीना कपूर खान आज 41 साल की हो गई हैं।

Satakshi Singh   |    September 21, 2021 7:14 PM IST
 

Kareena Kapoor Khan : करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Birthday ) उर्फ बेबो आज 41 साल की हो गई हैं। कुर्बान फेम करीना अपने ग्लैमरस लुक और बेबाक नेचर की वजह से जानी जाती हैं। उन्होंने हमें कई यादगार और हिटफिल्में दी हैं। फिल्म इंडस्ट्री में आए हुए उन्हें 21 साल हो गए लेकिन आज भी उनके चेहरे की चमक बरकरार है। इस वीडियो में हम आपको दिखाएंगे करीना कपूर खान के पांच ऐसे इंस्टाग्राम पोस्ट जिनमें उन्होंने अपनी खूबसूरती को दिलखोलकर एक्सपोज किया है। इन पोस्ट्स को देखकर आप समझ जाएंगे कि वो क्यों कहती हैं कि "मैं अपनी फेवरेट हूं।"