Add Bollywood Life as a Preferred SourceAdd bollywoodlife as a Preferred Source

KBC 13 Registration के लिए Amitabh Bachchan ने पूछा बड़ा आसान सवाल, करेंट अफेयर्स पर पकड़ है तो आसानी से देंगे जवाब

'कौन बनेगा करोड़पति 13' (Kaun Banega Crorepati 13) में रजिस्ट्रेशन के लिए शो के होस्ट अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने 9वां सवाल पूछा है।

By: Ravi Pareek  |  Published: May 19, 2021 7:40 AM IST

क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति 13' (Kaun Banega Crorepati 13) के लिए रजिस्ट्रेशन अब बस कुछ दिनों में खत्म हो जाएंगे। शो के होस्ट अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने रजिस्ट्रेशन के लिए 9वां सवाल पूछा है। सवाल है कि भारत में कौनसा पद धारण करने वाले सुकुमार सेन पहले और सुशील चंद्रा सबसे हाल के व्यक्ति हैं? इसके ऑप्शंस हैं A. भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त, B. भारत के मुख्य न्यायाधीश, C. भारत के नियंत्रक और महालेखा परीक्षक, D. भारत के महान्यायवादी। इस सवाल का जवाब है, 'भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त।' बस अब आपको केवल वीडियो देखकर सवाल का जवाब देना है। अगर आपकी किस्मत अच्छी हुई तो आप भी अमिताभ बच्चन के साथ बैठकर कौन बनेगा करोड़पति खेलने का मौका पा सकते हैं। देखिए ये प्रोमो...


About the Author

Ravi Pareek