फ्लैशबैक वीडियो: पापा सैफ के साथ केबीसी के सेट पर पहुंची सारा अली खान ने इस अंदाज में किया था बिग बी को ‘आदाब’

देखिए सारा अली खान की क्यूट वीडियो, जिसे देख आपके चेहरे पर मुस्कुराहट आ जाएगी...

WrittenBy
By: Rahul Sharma | Published: March 6, 2019 5:08 PM IST

सारा अली खान अपनी डेब्यू फिल्म 'केदारनाथ' से ही लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई हैं। फिल्म में उनकी अदाकारी की खूब तारीफ हुई और लोगों ने कहा कि सैफ की बेटी जल्द ही बॉलीवुड में अपनी धाक जमा लेगी। इसके बाद रणवीर सिंह की 'सिम्बा' से सारा अली खान ने स्टारडम का स्वाद चखा और लोग उनके दीवाने हो उठे। फिल्म 'सिम्बा' के बाद तो सारा अली खान की सोशल मीडिया पर ऐसी डिमांड बढ़ी की उनकी पुरानी तस्वीरों से लेकर जिम वीडियोज तक सबकुछ वायरल हो ने लगा। इसी सिलसिले में सारा अली खान की एक नई वीडियो इंटरनेट पर चर्चा का विषय बनी हुई है। इस वीडियो में सारा अली खान अपने पापा सैफ अली खान के साथ बिग बी के मशहूर शो केबीसी में नजर आ रही हैं।

{इसे भी पढ़ें- वीडियो अलर्ट: ‘लव आजकल 2’ के सेट पर किस करते नजर आए कार्तिक आर्यन और सारा अली खान}

वीडियो की खास बात यह है कि यह सालों पहले की है, जिस समय अपनी सारा एक बच्ची थीं। सारा अली खान ने अपने डेब्यू के समय अपनी हिन्दी और उर्दू से लोगों को काफी प्रभावित किया था, इस वीडियो को देखने के बाद आप समझ जाएंगे कि उनकी हिन्दी और उर्दू इतनी शानदार क्यों है ? क्योंकि वीडियो में सारा अली खान बिग बी को क्यूट अंदाज में "आदाब" करती नजर आ रही हैं।

देखिए सारा अली खान का क्यूट वीडियो

{इसे भी पढ़ें- सारा अली खान ने कुछ इस अंदाज में दी जाह्नवी कपूर को 22वें जन्मदिन की बधाई, देखें पोस्ट}

बता दें सारा अली खान के साथ केबीसी के सेट पर उनकी दोस्त भी पहुंची थीं, जिनसे बिग बी ने बात भी की थी। जब बिग बी ने सारा की दोस्त से पूछा कि क्या उन्हें सेट पर ठंड लग रही है तो उन्होंने सारा की तरफ देखते हुए कहा, ‘हां, थोड़ी सी....।’ सारा अली खान का ये वीडियो देखकर आप हमारी तरह ही कह उठेंगे कि छोटे नवाब की बेटी पैदा ही स्टार बनने के लिए हुई थी। आपको वीडियो कैसा लगा, हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

बॉलीवुड और टीवी जगत की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें...

बॉलीवुड लाइफ हिन्दी के फेसबुक पेज, ट्विटर पेज और इंस्टाग्राम अकाउंट से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें...